श्रृंग्वेरपुरधाम । इस वर्ष जहाँ देश प्रदेश मे रामचरित मानस पर लेकर विवादों का माहौल रहा है। इसी बीच श्रृंग्वेरपुरधाम मे श्रृंग्वेरपुर महोत्सव जय श्रीराम सेवा समिति ने लगातार एक के बाद एक रामचरित मानस का पूजन पाठ का आयोजन किया है। इसी तरह आने वाली नवरात्रि की तिथि पर पुनः श्रृंग्वेरपुर महोत्सव जय श्रीराम सेवा समिति प्रदेश सरकार द्वारा प्रोत्साहित रामचरित मानस पाठ और दुर्गा सप्तश्ती पाठ के लेकर सक्रिय भूमिका मे है। जय श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष संजय तिवारी और महामंत्री अरुण द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।श्रृंग्वेरपुरधाम स्थित श्रीराम घाट और शांता श्रृंगी ऋषि मंदिर मे सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिसमे साधु संत समाज, स्थानीय ग्रामीण, क्षेत्र की सांसद, फाफामऊ विधायक एवं दूरदराज इलाकों से ग्रामीणों का जमावड़ा रहेगा। नवरात्र पर अखंड श्रीराम चरित मानस पाठ, दुर्गा सप्तश्ती पाठ, विशाल भंडारा के लिए तैयारियां जोरो पर है। तैयारियां श्रृंग्वेरपुर महोत्सव जय श्रीराम सेवा समिति के द्वारा की जा चुकी है। जानकारी दें दें कि नवरात्रि के प्रथम दिवस पर विधि विधान से कलश स्थापना के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। जिसमे दीप प्रज्ज्वलन से लेकर वेद बटुको द्वारा वैदिक मन्त्रोंच्चारण के साथ श्रृंग्वेरपुर धाम मे सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होगा। इसके साथ सुबह शाम दिव्य गंगा आरती और प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी रखा गया है। नवरात्रि पर विशाल भंडारे के आयोजन के साथ ग्रामीणों को धर्म कार्य हेतु प्रोत्साहित भी किया जायेगा।
Related Articles
कर्मचारी शिक्षक (वेल.) एसो. उ0 प्र0 के प्रांतीय महामंत्री अरविंद प्रताप सिंह धनगर की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष राजीव यादव ने
इटावा | कर्मचारी शिक्षक (वेल.) एसो. उ0 प्र0 के प्रांतीय महामंत्री अरविंद प्रताप सिंह धनगर की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष राजीव यादव ने *मुहम्मद असलम (प्रधानाध्यक) झांसी उ. प्र. को कर्मचारी शिक्षक (वेल.)एसो. उ0 प्र0 जनपद झांसी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है * मुहम्मद असलम (प्रधानाध्यक) झांसी उ. प्र.के मनोनयन पर कर्मचारी नेता रामकरन सिंह […]
कब्रिस्तान की जमीन से गोमटी हटवाने की मांग
*कब्रिस्तान की जमीन से गोमटी हटवाने की मांग* फतेहपुर। मालवा थाना क्षेत्र के रूपा गांव निवासी यासीन पत्नी मोहम्मद आलम, शमा बेगम पत्नी याशनी खान ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही सैयद आलम पुत्र इकबाल खान, कफील खान पुत्र तुफैल खान ने कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध ढंग […]
डॉ0 अनुराग श्रीवास्तव ने चिकेनपॉक्स बचाव महा अभियान का किया शुभारंभ खागा फतेहपुर आज दिनांक 4/3/21 को डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन व आरोग्य भारती के सँयुक्त तत्वाधान में समाजसेवी यूथ आइकॉन होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा खागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज से चिकेनपॉक्स बचाव महाभियान का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि […]